ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पोस्टल बैलेट से छेड़छाड़ होना कलेक्टर ने स्वीकारा आयोग करवाएगा पूरे मामले की जांच |

भोपाल : बालाघाट में पोस्टल बैलेट से छेड़छाड़ का कथित वीडियो का मामला भारत निर्वाचन आयोग तक पहुँच गया है | मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सुबह ही इस मामले की जानकारी चुनाव आयोग को भेज दी थी, रिपोर्ट में इसे प्रक्रियात्मक त्रुटी मानते हुए नोडल ऑफिसर हिम्मत सिंह भवेड़ी को सस्पेंड कर देने की जानकारी भी दी गई है | दरअसल, नए नियमों में ये कहीं भी स्पष्ट नहीं है कि सुविधा केंद्र पर जो पोस्टल बैलेट डाले जाएंगे उनके बंडल विधानसभा वार कब बनाए जाएंगे | इसी गफलत में बालाघाट में पोस्टल बैलेट के विधानसभा वार बंडल बनाए जा रहे थे | इस मामले में चूक हुई है स्ट्रॉंग रूम दोपहर 3 बजे खोला जाना था, जो समय से पहले 1:31 बजे ही खोल दिया गया | वोटों की गिनती से एक दिन पहले जो डाकमत आए उनकी शार्टिंग होनी थी | लेकिन सभी राजनीतिक दलों की मौजूदगी में पोस्टल बैलेट के बंडल रूटीन प्रक्रिया के अनुसार बनाए जा रहे थे | स्ट्रॉंग रूम खोले जाने की कोई जानकारी नहीं थी | आयोग द्वारा इस पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी | आयोग से जो निर्देश प्राप्त होंगे इसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी | बालाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुभा मुंजारे ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन और भाजपा उम्मीदवार गौरीशंकर बिसेन की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता | इस मामले में कमलनाथ ने कहा कि बालाघाट में जिस तरह से डाक मतपत्रों को खोला गया, वह गंभीर कदाचरण है | सरकारी मशीनरी ने जिस तरह से इस कृत्य को सही साबित करने की कोशिश की, वह और भी अक्षम्य अपराध है | सबकी कार्यप्रणाली की रिपोर्ट जनता के पास है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com