ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नगर-निगम बदलेगा रंगमहल चौराहा की तस्वीर, टॉकीज की दीवार तोड़ रोड चौड़ा करने की कवायद |

भोपाल : शहर में हर सड़क चौराहों पर अतिक्रमण के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, सड़कों पर खड़े वाहन हाथ ठेलों ने चौराहों को घेर रखा है | नगर-निगम अब अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई शुरू करने जा रहा है | रंग महल चौराहे के चारों तरफ के लेफ्ट टर्न क्लियर होंगे | सबसे पहले सड़कों चौराहों से अतिक्रमण हटाया जाएगा, ऑटो और अन्य वाहनों के स्टॉप बंद होंगे | कुछ अतिक्रमण तो हटाए जा चुके हैं, अब रंगमहल टॉकीज की दीवार तोड़कर पीछे बनाई जाएगी | रंगमहल चौराहा चौड़ा करेंगे, ताकि ट्रैफिक सुधर सके | साथ ही बागसेवनिया पुलिस थाने की टर्निंग, होशंगाबाद रोड के दानिश नगर का लेफ्ट टर्न और वंदे मातरम चौराहा से 10 नंबर मार्केट को जाने वाले रास्ते के जंक्शन को भी ठीक किया जाएगा |  इस पूरे काम के लिए नगर-निगम कुल 2 करोड़ 64 लाख रु. खर्च करने जा रहा है | इसमें से 1 करोड़ 68 लाख सिविल वर्क और 96 लाख रु. इलेक्ट्रिकल वर्क पर खर्च होंगे | इसके लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने मई में दौरा किया था | अब जाकर कहीं निगम ने पक्की योजना तैयार कर रिपोर्ट कलेक्टर को दे दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com