ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बच्चा न होने से दुखी पति-पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की मौत पति की हालत गंभीर |

भोपाल : पिपलानी इलाक़े की चांदमारी बस्ती में रहने वाले 28 वर्षीय राहुल अहिरवार निजी काम करते हैं,  तीन साल पहले उनकी शादी गोदावर में रहने वाली 25 वर्षीय सीमा से हुई थी | उनके यहाँ शादी के तीन साल बाद भी कोई संतान ने जन्म नहीं लिया था | इस बात से दोनों पति पत्नी काफी निराश थे, उनमें दिन ब दिन तनाव की स्थिति बनती जा रही थी | राहुल अधिक परेशान रहता था, जब भी वह किसी से बात करता तो बच्चे के बारे में ज़रूर बोलता उसके पिता उसे दिलासा देते रहते थे | सोमवार सुबह राहुल और सीमा दोनों घर पर थे राहुल के पिता कहीं बाहर गए हुए थे | दोपहर में रामचरण घर लौटे तो बेटे-बहू को उल्टियां करते देख पूछा कि क्या हुआ है तो दोनों बोले हमने जहर खा लिया है | पास ही चूहा मार दवा का पैकेट पड़ा था | रामचरण ने बिना देर करे दोनों को जेपी अस्पताल पहुंचाया यहां से उन्हें हमीदिया रैफर कर दिया गया | अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस पहुंची, और  महिला के बयान लिए बयान में महिला ने कहा कि हमने ये कदम पारिवारिक परेशानियों के कारण उठाया है | इलाज के दौरान सीमा की मंगलवार सुबह मौत हो गई जबकि राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका इलाज जारी है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com