ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सूखी सेवनिया की अहिंसा कॉलोनी स्थित जैन मंदिर के 5 ताले तोड़कर बदमाश मूर्तियां, छत्र और लॉकर चुराकर हुए फरार |

भोपाल : 30/11/2023 :( नुजहत सुलतान  )  शहर में चोरी की वारदाते लगातार सामने आ रही हैं, बदमाश राह चलते लोगों के गले से चेन छीनकर तो कभी घर में घुसकर जेवरों को चमकाने के नाम पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं | हैरत तो इस बात की है कि अब चोर इतने निडर हो गए हैं कि मंदिरों मस्जिदों में भी चोरी करने से नहीं चूक रहे हैं | कुछ महीने पहले मोती मस्जिद के गुंबद चोरी हो गए थे, अभी दो दिन पहले ही रातीबड़ स्थित जैन मंदिर में भी तीन बदमाशों ने चोरी की थी | और अब सूखी सेवनिया की अहिंसा स्थली कॉलोनी में जैन मंदिर में तीन बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए | जबकि मंदिर में पांच ताले लगे हुए थे, लेकिन बदमाशों ने पांचों तले तोड़े और अंदर दाखिल हुए | बारिश के दौरान खेत के रास्ते से मंदिर परिसर में घुसने के लिए बदमाशों ने लोहे की जाली काटी, फिर धोती दुपट्टा बदलने वाले कमरे में गए और दो बदमाशों ने वेषभूषा बदली और गर्भ गृह में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया | बदमाश भगवान आदिनाथ की 12 किग्रा वजनी चांदी की मूर्ति, भगवान पारसनाथ की पीतल की मूर्ती, पीतल के 31 छत्र, 14 भामंडल, 3 चांदी के छत्र और एक लॉकर चुरा कर फरार हो गए | बदमाशों ने मंदिर परिसर से बाहर निकलने के बाद धोती-दुपट्टा फेंक दिए थे, वे उसी खेत के रास्ते से वापस लौटे, जिससे मंदिर में घुसे थे | मंदिर परिसर से करीब एक किमी मुख्य सड़क पर उन्होने अपना वाहन खड़ा किया था | उनकी सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुँचने के प्रयास कर रही है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी संभव है |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com