ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
प्रदेश की पहली राष्ट्रीय लेवल लैब का काम आचार संहिता के कारण एक महीने से अटका हुआ है |

भोपाल : 30/11/2023 :  शासकीय पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज में प्रदेश की पहली राष्ट्रीय लेवल लैब का निर्माण किया जा रहा था, इसी दौरान आचार संहिता लग गई और करीब एक महीने से इस लैब का काम अटक गया है | इस रिसर्च सेंटर में औषधीय पौधों और आयुर्वेदिक दवाओं पर रिसर्च किए जाएंगे | इसका लाभ यहाँ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स सहित यहाँ भर्ती मरीजों को भी पहुंचेगा | लेकिन लैब के निर्माण में चुनाव आचार संहिता बड़ी रुकावट बनी हुई है | दरअसल, लैब का निर्माण छह अलग-अलग हिस्सों में किया जा रहा है | चार हिस्सों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है | ऐसे में यहाँ जल्द ही काम शुरू किया जा सकता है | लेकिन बाकी के हिस्से में जहां लकड़ी के प्लेटफार्म बनाए जाने हैं, उनका काम अभी अटका हुआ है इन्हीं प्लेटफार्म पर मशीनों को इंस्टॉल किया जाएगा |  जब तक प्लेटफार्म नहीं बनेंगे काम शुरू नहीं हो पाएगा | इन प्लेटफार्म बनाने का जिम्मा पीडब्ल्यूडी के पास है, निर्माण के लिए एजेसी तय करने की प्रक्रिया टेंडर के माध्यम से ही होगी | इस कारण ही आचार संहिता समाप्त होने का इंतज़ार किया जा रहा है | आचार संहिता हटने के बाद ही काम किया जा सकेगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com