ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
50 हज़ार रु. के लिए छोटे भाई ने पत्नी व बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई को जलाकर मार डाला |

भोपाल : 01/12/2023 : कोकता में रहने वाले 60 वर्षीय हरिकिशन अहिरवार मेहनत मजदूरी करते थे, उनके घर के पास ही उनका छोटा भाई 56 वर्षीय मोहनदास राणा अपनी पत्नी लीला और 24 वर्षीय बेटे आजाद के साथ रहकर वहीं खेती किसानी करता है | हरिकिशन ने छोटे भाई को उसकी बेटी की शादी के समय 50 हज़ार रु. उधार दिए थे | जब उन्होने पैसे वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगा, उनका आए दिन पैसों को लेकर विवाद होता रेहता था |  26 नवंबर की रात हरिकिशन अपनी रकम मांगने छोटे भाई के घर गए थे | यहां दोनों भाइयों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई, इसी दौरान मोहनदास की पत्नी लीला और बेटा आजाद आए और हरिकिशन को घसीटकर घर के अंदर ले गए और उनकी जमकर पिटाई की, इसके बाद तीनों ने मिलकर उन पर केरोसिन डाला और आग लगा दी | हरिकिशन लपटों में घिरे हुए बाहर आए वहाँ उनकी पत्नी और बेटे ने आग बुझाई और उन्हें हमीदिया अस्पताल पहुंचाया | जहां तीन दिन चले इलाज के बाद बुजुर्ग की मौत हो गई | पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com