ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
प्रशासन की अनदेखी का नतीजा भानपुर फ्लाईओवर बना ऑटो स्टैंड, कार्रवाई के अभाव में जगह - जगह अघोषित ऑटो स्टैंड लाखों की आबादी के लिए बने परेशानी का सबब |

भोपाल : 01/12/2023 : शहर में जगह जगह पर अघोषित ऑटो स्टैंड बना लिए गए हैं, ऑटो चालक अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं |भानपुर फ्लाईओवर, भारत टॉकीज आरओबी, चेतक ब्रिज ऐसे स्पॉट हैं जहां ऑटो चालक बेखौफ मनमानी कर रहे हैं | उनकी इस मनमानी के कारण आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | बीच रास्ते में ऑटो खड़े रहने से हादसों की आशंका भी लगातार बढ़ती जा रही है | फिर भी ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है | ऑटो चालक भी इसे अफसरों की मौन स्वीकृति मानकर मनमानी करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते | परिवहन एक्ट के तहत किसी भी फ्लाईओवर या ब्रिज पर न तो कोई वाहन खड़ा किया जा सकता है, और न ही कोई सामान रखा जा सकता है | ऐसा करने वालों के खिलाफ जुर्माने का भी प्रावधान है | न्यू मार्केट में भी ऐसे ही हालात देखने को मिलते हैं, यहां प्रसाद क्लीनिक से मृगनयनी शोरूम तक बनी प्रीमियम पार्किंग के पास करीब 300 मीटर की दूरी में रोड पर ऑटो चालकों ने बिना किसी अनुमति के ऑटो स्टैंड बना रखे हैं | इस कारण आधी से ज़्यादा सड़क घिरी हुई है, जाम लग जाता है | न्यू मार्केट के अघोषित ऑटो स्टैंड वहाँ से गुजरने वाली लाखों आबादी के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं | रंगमहल चौराहे के पास भी ऑटो वालों ने सवारी ढ़ोने के लिए अघोषित ऑटो स्टैंड बना रखा है | इसके अलावा वहाँ पूरे इलाक़े में खड़े ठेलों ने भी कब्जा जमा रखा है, रोड का अधिकांश हिस्सा घिरने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है | ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com