ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पांचों राज्यों में मतगणना से पहले सियासी दलों की बढ़ी बैचेनी |

भोपाल,रायपुर :( नुजहत सुल्तान )  02/12/2023 : मप्र में तीन एग्जिट पोल में एकतरफा जीत को लेकर उत्साहित भाजपा के नेता जीत के कारण गिनाने में लगे हैं | उनका मानना है कि मप्र में उनकी ही हुकूमत रहेगी | वहीं असंतुष्ट कांग्रेसियों व निर्दलियों से लगातार बात कर रहे हैं | मतगणना को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है, वहीं, चार एग्जिट पोल में आगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मतगणना पर अधिक ध्यान लगाने के आदेश दिए हैं  कांग्रेस का कहना है कि सर्वे के आंकड़े सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए ही है | मप्र में अधिकतर सर्वे में कड़ी फाइट के मद्देनजर भाजपा निर्दलीय व असंतुष्ट कांग्रेसियों से संपर्क कर चुकी है, कांग्रेस में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, रणदीप सुरजेवाला ने मोर्चा संभाला है | पूर्व सीएम कमलनाथ और सुरजेवाला ने कहा है कि सभी कार्यकर्ता मैदान में आ जाएं भाजपा हार चुकी है | सीएम शिवराज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति की बदौलत हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे | 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के बाद पता चलेगा कि कांग्रेस के सिर जीत का सेहरा होगा या फिर इस बार भी बाजी भाजपा ही मारेगी | इधर निर्वाचन आयोग ने विभिन्न दलों की मांग पर मिजोरम में मतगणना की तारीख 3 की जगह 4 दिसंबर कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com