ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मना करने के बाद भी बहन से बात करने पर अपने बचपन के दोस्त की बेरहमी से हत्या कर शव नाले में दफनाने वाला युवक गिरफ्तार |

भोपाल : 02/12/2023 :  कोलार इलाक़े में 8 दिन पहले हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है, हत्या करने वाला उसका बचपन का दोस्त ही था, जो युवक को अपनी बहन से बात करने का मना करता था, क्योंकि, उसकी बहन की शादी हो गई थी, लेकिन फिर भी युवक उससे बात करने से बाज नहीं आ रहा था, इस बात से नाराज युवक ने उसकी हत्या कर डाली और शव नाले में दफना दिया | मामला ग्राम महाबड़िया में रहने वाले 21 वर्षीय संजु सिसोदिया की हत्या का है जो 23 नवंबर की रात की गई थी | 23 नवंबर की रात को आरोपी भूरा धुर्वे ने संजु को खेत पर बुलाकर खूब शराब पिलाई ग्यारस होने के कारण दोनों ने पटाखे फोड़े उसके बाद भूरा ने गैंती मारकर संजु की हत्या कर दी | शव पर भूसा डालकर उसे जलाना चाहा लेकिन शव पूरी तरह नहीं जला तो आरोपी ने शव नाले में दफना दिया | 24 नवंबर को संजु के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी,  पुलिस ने तलाश शुरू की तो पता चला कि आखिरी बार संजु को उसके बचपन के दोस्त भूरा के साथ देखा गया था | पुलिस ने संदेह के आधार पर भूरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने संजु की हत्या करना स्वीकारा | पुलिस उसके बताए हुए ठिकाने पर गई और वहाँ से संजु का अधजला शव निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है | और आरोपी भूरा धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया है |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com