ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मतगणना की तैयारी को अंतिम रूप देते हुए दोनों दलों ने अपने एजेंटों को डाक मतपत्रों की सतर्कता से जांच करने के साथ ही ईवीएम पर मुस्तैद रहने को कहा |

भोपाल : 02/12/2023 : 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, राजनीतिक दलों की दिल की धड़कनें बढ़ रही हैं | फ़ैसला किसके हक़ में होगा सबको उस घड़ी का इंतज़ार है, जब हमारा मुख्यमंत्री घोषित किया जाएगा | शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस पार्टियों ने अपने काउंटिंग एजेंट्स के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवाए दोनों दलों ने अपने एजेंट्स को डाक मतपत्रों की सावधानीपूर्वक जांच करने के साथ ही ईवीएम पर फोकस करने के निर्देश दिए | एजेंट्स को समझाइश दी गई कि किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आते ही तुरंत संगठन को सूचित करें  सूचित करने के तरीके भी प्रशिक्षण में बताए गए | डाक मतपत्रों की प्रक्रिया भी बताई गई | इस बार अधिकतर सीटों पर नजदीकी मुक़ाबला होने और पिछले चुनावों की अपेक्षा डाक मतपत्रों की संख्या अधिक होने से पार्टियों का इन पर अधिक ध्यान है | जिला भाजपा अध्यक्ष सुमित पचौरी ने काउंटिंग एजेंटों से कहा कि कांग्रेस अराजकता फैलाने की कोशिश कर सकती है, कार्यकर्ता सतर्क रहें | इधर कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपने एजेंट्स से कहा कि भाजपा की हर गलत बात का विरोध करें, पूरी नज़र रखें, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की आशंका होने पर तत्काल पार्टी संगठन को सूचना दें, पार्टी के नेता दिल्ली तक एक्टिव हैं तुरंत इन पर कार्रवाई होगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com