ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ऑक्सीज़न सिलेंडर फटने से हुई मजदूर की मौत को लेकर गाँव के लोगों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए जमकर किया प्रदर्शन |

सागर : 02/12/2023 :  राय अस्पताल परिसर में ऑक्सीज़न गैस सिलेंडर उतरते समय अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से कर्मचारी रुपेंद्र कोरी का सिर धड़ से अलग हो गया था | शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया | आक्रोशित परिजनों व गाँव के लोगों ने खुरई रोड गल्ला मंडी चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया | इस दौरान जमकर नारेबाजी कर रहे लोगों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने और नौकरी देने की मांग की | पुलिस बल मौके पर पहुंचा, सीएसपी व एसडीएम परिजनों को समझाते रहे लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी और प्रदर्शन जारी रखा | रोड जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गईं | प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार की गाड़ी के काँच फोड़ दिए | पुलिस बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों पर काबू पाया गया | इस मामले में राय अस्पताल के प्रबंधक और गौरी गैस एजेंसी संचालक की चूक सामने आते ही दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com