ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
साढ़े तीन करोड़ से अधिक खर्च करके शहर के अलग-अलग स्थानों पर बने 7 योग सेंटरों पर लटके ताले, 10 सालों में एक बार भी योग की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई |

भोपाल : 02/12/2023 :( नुजहत सुल्तान )  शहर में करीब 10 साल पहले भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग ने 7 अलग अलग स्थानों पर योग सह स्फूर्ति केंद्रों का निर्माण किया था | इस निर्माण में 3.68 करोड़ रु. की लागत लगाई गई थी | बावजूद इसके यह योग केंद्र खाली पड़े हुए हैं यहाँ कोई योग नहीं कराया जाता | सातों योग केंद्रों में से एक भी ऐसा नहीं मिला जहां योग होता हो | किसी केंद्र पर ताले लटके हुए हैं, तो कोई लावारिस हालत  में पाया गया | इतना ही नही कुछ केंद्रों में तो अस्पताल, कॉलेज और शादी हॉल संचालित हो रहे हैं | यहाँ 10 साल बीत जाने के बाद भी योग कराने की दिशा में किसी तरह की प्लानिंग नहीं होने के चलते एक में भी योग नहीं हो सका | इसी को लेकर गैस पीड़ित संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कई बार केंद्र सरकार तक पुनर्वास मद की राशि के दुरुपयोग होने के संबंध में लिखित शिकायतें तक की जा चुकी हैं | लेकिन इसके बाद भी न तो योग केंद्रों के हालात सुधर पाए और न ही जिम्मेदार अफसरों पर कोई कार्रवाई हुई | ईओडब्ल्यू में भी इसकी शिकायत पर कोई एक्शन नहीं लिया गया बल्कि हर बार पुनर्वास विभाग के अफसर कोई न कोई आदेश जारी करके व्यवस्था बनाने का आश्वासन देते हैं | लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की जाती |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com