ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शहर की सड़कों पर स्पीड ब्रेकर नियमानुसार नहीं बनाए गए, ऊंचाई अधिक होने से हो रहे अधिक हादसे |

भोपाल : 04/12/2023 :( नुजहत सुल्तान )  स्पीड ब्रेकर सड़क आने वाले तेज़ रफ्तार वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन नियमानुसार इनकी ऊंचाई 10 सेमी से अधिक नहीं होना चाहिए, लेकिन शहर की सड़कों पर जो स्पीड ब्रेकर बनाए जा रहे हैं उनकी अधिक ऊंचाई होने के कारण हादसे भी अधिक हो रहे हैं | स्पीड ब्रेकर के दोनों तरफ 8 से 10 फीट का स्लोप अनिवार्य है, लेकिन शहर में मनमाने ढंग से स्पीड ब्रेकर बनाए जा रहे हैं | यही कारण है कि शहर की 4000 से भी अधिक छोटी बड़ी सड़कों पर 5000 से भी अधिक स्पीड ब्रेकर हैं | लेकिन, इनमें से बमुश्किल 10 प्रतिशत यानि 500 स्पीड ब्रेकर ही नियमानुसार बनाए गए हैं | शहर में हर सड़क पर फाइबर के लोहे की कीलों से ठोंककर बनाए हुए स्पीड ब्रेकर नज़र आ रहे हैं, जबकि ये स्पीड ब्रेकर मान्य ही नहीं हैं | रम्बलर्स स्ट्रिप बनाते हैं, इसमें 6-7 स्ट्रिप होती हैं, इनकी हाइट एक इंच से कम होनी चाहिए | जब गाड़ी इसके ऊपर से गुजरती है, तो हल्की आवाज़ आती है | लेकिन इनकी हाइट 5 इंच से भी अधिक है | दोपहिया चालक आए दिन गिरते हैं | मुख्य सड़क से जुड़ने वाली रोड पर स्पीड ब्रेकर होना चाहिए, ताकि मुख्य सड़क पर आने वाले वाहन की स्पीड कम की जा सके | लेकिन शहर में हर एक प्रमुख सड़क पर स्पीड ब्रेकर की भरमार है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com