ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नगर-निगम की अनदेखी के चलते आजाद मार्केट की 40 फीट चौड़ी सड़क पर दोनों ओर अतिक्रमण से बनते हैं ट्रैफिक जाम के हालात |

भोपाल : 04/12/2023 : शहर में कई जगह सड़क किनारे अवैध दुकाने लगाई जा रही हैं, हाथ ठेलों और ऑटो रिक्शा भी बेतरतीब खड़े कर लिए जाते हैं, जिससे चौड़ी सड़कें आधी से ज़्यादा घिर जाती हैं | और इन सड़कों से दो पहिया वाहन निकलने में भी काफी दिक्कत होती हैं | यही हालात नगर-निगम के वार्ड -20 में आने वाले आजाद मार्केट के हैं यहाँ मंगलवारा से जुमेराती आने वाली 40 फीट चौड़ी सड़क पर हाथ ठेले, ऑटो रिक्शा और वेंडर्स ने अपना कब्जा जमाए रखा है | यहाँ आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है | लेकिन निगम का अमला यहाँ कार्रवाई करने में पीछे है, करीब डेढ़ साल पहले यहाँ अतिक्रमण अमले ने कार्रवाई कर व्यवस्था दुरुस्त कारवाई थी, लेकिन कुछ महीने बाद फिर वही हालात बन गए | सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण के कारण अब ये बाजार ऐसा हो गया है कि दो पहिया वाहन भी ट्रैफिक जाम में फंस जाता है | इतना ही नहीं यहाँ रहने वाले लोगों के बच्चे स्कूल जाते समय ट्रैफिक जाम के कारण लेट हो जाते हैं | इस अतिक्रमण को लेकर रहवासियों ने कई बार नगर-निगम अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ | अब सवाल ये उठता है कि अगर निगम अफसर ही इस समस्या का समाधान नहीं करेंगे तो कौन इस अतिक्रमण को हटाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com