ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कराड़ा की हार के बाद कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर वाहनों में की तोड़फोड़, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर हिंसा रोकी |

शाजापुर : 04/12/2023 :  विधानसभा चुनाव के परिणाम में हार के बाद कराड़ा के कांग्रेस प्रत्याशी हुकुम सिंह के समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प की, नारेबाजी कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट शुरू कर दी, साथ ही सड़क पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर जमकर उत्पाद मचाया | भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पथराव किया | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब 3 बजे यह उपद्रव मचाया, भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद की सात वोट से जीत की घोषणा होने के बाद डाक मत पत्रों की रिकाउंटिग चल रही थी, इस दौरान आईटीआई परिसर में दोनों पार्टियों के सैंकड़ों समर्थक मौजूद थे | इसी दौरान किसी कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि रिकाउंटिंग में कराड़ा जीत गए हैं | इस पर एक भाजपा कार्यकर्ता ने इस पर कटांक्ष कर दिया | बस फिर कराड़ा समर्थक भड़क गए | और उन्होने उक्त बीजेपी कार्यकर्ता को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता भी इकट्ठा हो गए | और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी, इस दौरान कराड़ा समर्थकों ने पाइप से कुछ कार्यकर्ताओं को पीट दिया और पत्थर बरसाने लगे यह देखकर पुलिस ने स्थिति संभाली, लाठी लेकर कराड़ा समर्थकों को खदेड़ना शुरू किया | इधर नहर के पास खड़े बीजेपी कार्यकर्ता भी आक्रोशित हो गए और  वे भी पत्थर बरसाने लगे मौके पर अफरा-तफरी मच गई | पुलिस ने पहले तो दोनों पार्टियों के समर्थकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तब कहीं जाकर स्थिति पर काबू पाया गया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com