ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शहर के मवेशियों के लिए 4 करोड़ से अधिक की लागत से 14 गौशालाओं का निर्माण कराने के बाद भी सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा |

भोपाल : 04/12/2023 : शहर में कई जगह मवेशियों के लिए गौशालाएं बनवाई गई हैं बावजूद इसके शहर की सड़कों पर आवारा मवेशी घूमते हुए नज़र आ रहे हैं | सड़कों पर घूम रहे 10 हज़ार से अधिक गौवंश वाहन चालकों के लिए भी हादसों का सबब बन रहे हैं | सड़कों पर हर साल 300 से अधिक हादसे सड़कों पर बैठे मवेशियों के कारण होते हैं | सबसे खराब स्थिति संत हिरदाराम नगर, नारियलखेड़ा, छोला, नवबहार सब्जी मंडी, बागसेवनिया, पुरानी बस्ती सहित कई इलाकों की है | यहां बड़ी संख्या में घरों में मवेशी पाले जा रहे हैं, जिन्हें खुले में छोड़ दिया जाता है | जिसके कारण मवेशी सड़कों पर बैठते हैं और हादसों का शिकार होते हैं | शहर में इन बेसहारा घूम रहे मवेशियों के लिए 4.81 करोड़ की लागत से राजधानी के आसपास 14 गौशालाओं का निर्माण कराया गया है | लेकिन अब तक इन मवेशियों की शिफ्टिंग नहीं की गई है | दरअसल अफसरों की लापरवाही के चलते यहां बिजली, पानी की व्यवस्था नहीं हुई है | दूसरा कारण इन गौशालाओं को ऐसे स्थान पर बनाया गया है जहां तक पहुँचना बहुत मुश्किल है | बांसिया में बनी श्रीकृष्ण गौशाला तक पहुंचने का रास्ता इतना खराब है कि यहां पैदल जाना भी मुश्किल है | यहां पठार पर गौशाला का निर्माण किया गया है, जहां जाने के लिए कीचड़ और पत्थरों से भरे हुए संकरे रास्ते से गुजरना पड़ता है | गौशाला के चारों ओर जंगली झाड़ियां हैं, ऐसा लगता है कि यहां सालों से कोई पहुंचा ही नहीं है | यहां गौवंश की शिफ्टिंग के लिए तीनों विभाग लापरवाही बरत रहे हैं | पशु पालन विभाग को यहां चारे और मवेशियों के इलाज की व्यवस्था करनी है, जबकि नगर-निगम को यहां बेसहारा मवेशियों को लाकर छोड़ना है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com