ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए कमलनाथ ने आज बुलाई बैठक |

भोपाल : 05/12/2023 :  विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा, भाजपा ने तीन राज्यों में जबर्दस्त जीत हासिल कर एक बार फिर सरकार बना ली है | अब कांग्रेस नए नेता प्रतिपक्ष का चयन करेगी इसके लिए कमलनाथ ने मंगलवार को सभी प्रत्याशियों को भोपाल बुलाया है | यहां पीसीसी में नाथ शिकस्त के कारणों और आने वाली रणनीति पर चर्चा करेंगे | इसके साथ ही नए नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर भी चर्चा होगी | नए नेता प्रतिपक्ष को जल्द चुन लिया जाएगा | इस पद के लिए प्रमुख रूप से पूर्व में नेता प्रतिपक्ष रह चुके अजय सिंह, रामनिवास रावत, बाला बच्चन और राजेंद्र कुमार सिंह के नाम सामने आए हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com