ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पीसी शर्मा अपने कांग्रेस पार्षद वाले वार्ड में ही हार गए, आलोक को सबसे कम वोट नयू सिंधी कॉलोनी से मिले |

भोपाल : 05/12/2023 :( नुजहत सुल्तान )  शहर के सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी हार-जीत का अंक गणित लगाने में जुट गए हैं, किसको कहाँ से जीत हासिल हुई और कहाँ से किसी को वोट नहीं मिले अब इसका हिसाब लगाया जा रहा है | सातों विधानसभा सीटों में भाजपा को 5 और कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें ही मिली हैं | दक्षिण – पश्चिम से हारे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा अपने कांग्रेस पार्षद वाले वार्ड में ही हार गए | वहीं उनके प्रतिद्वंधी भाजपा के भगवानदास सबनानी भाजपा पार्षद के कोटरा सुल्तानाबाद क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन नही कर पाए | भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा को इस बार सभी जगह से भारी समर्थन मिला | गोविंदपुरा से जीतने वाली भाजपा की कृष्णा गौर को कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र साहू किसी भी बूथ पर टक्कर देते नज़र नहीं आईं | मध्य से कांग्रेस के आरिफ मसूद को 15 हज़ार से अधिक वोट मिले, उनका प्रदर्शन पुराने भोपाल में तो बेहतर रहा ही उसके साथ ही नए भोपाल के अरेरा कॉलोनी और शाहपुरा में भी काफी वोट मिले | बरखेड़ी और न्यू सुभाष नगर में भाजपा उम्मीदवार ध्रुवनारायण सिंह ने मसूद को कड़ी टक्कर दी | नरेला से भाजपा उम्मीदवार विश्वास सारंग ने कांग्रेस उम्मीदवार मनोज शुक्ला को करीब 25 हज़ार वोटों से शिकस्त दी, हालांकि बीच बीच में दोनों के बीच कड़ी टक्कर हुई सबसे बड़ी बढ़त मनोज को ऐशबाग से मिली | उत्तर से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को सबसे कम वोट काजी कैंप, आरिफ़ नगर, बैरसिया और न्यू सिंधी कॉलोनी जैसे इलाकों से मिले | काजी कैंप में आतिफ अकील को सबसे अधिक वोट मिले |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com