ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सिक्योरिटी गार्ड को चकमा देकर सूने मकान की कुंडी उखाड़कर 30 लाख के जेवर और 50 हज़ार नगदी उड़ा ले गए चोर |

भोपाल : 05/12/2023 : बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी कवर्ड कैंपस में रहने वाले 48 वर्षीय मनोहर हेडाऊ बीयू की स्थापना शाखा में क्लर्क हैं, मनोहर छुट्टी मिलने पर अपने परिवार के साथ 28 नवंबर को अपने पैतृक घर सिवनी गए थे | जब वो 3 दिसंबर को वापस आए तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था | अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था, सूटकेस और पलंग पेटी के अंदर रखे करीब 30 लाख के सोने चांदी के जेवर और 50 हज़ार रु. की नगदी गायब थी | ये जेवर उनकी मां और पत्नी के थे | हैरत तो इस बात की है कि कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं उसके बाद भी इतनी बड़ी चोरी की वारदात कैसे हो गई | उनके घर के आसपास भी सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी | अब पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है, सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com