ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल में एक हफ्ते से खून से जुड़ी सभी जांचे बंद होने से मरीज हो रहे परेशान |

 भोपाल : 05/12/2023 : शासकीय पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल में पिछले एक हफ्ते से खून से जुड़ी अधिकांश जांचे नहीं हो पा रही हैं, इस अव्यवस्था के  चलते मरीजों को बाहर प्राइवेट जांच करानी पड़ रही है जिससे मरीजों का अधिक समय और पैसा खर्च हो रहा है | इसका मुख्य कारण बायोकेमिस्ट्री विभाग की मशीन आरएक्स – 50 के रीएजेंट नहीं मिलना है | ऐसे में मरीजों को ब्लड की जरूरी जांच बाहर से कराने की सलाह दी जा रही है | कुछ मरीज तो जांच कराकर ले आते हैं, लेकिन कुछ मरीज आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बाहर से जांच कराने में असमर्थ हैं ऐसे में मरीजों को इलाज कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | इसके अलावा कुछ ओर मशीनें भी लंबे समय से बंद होने के कारण दूसरी ज़रूरी जांचे भी नहीं हो पा रही हैं | यहां एक दिन में 600 से अधिक मरीज इलाज कराने आते हैं, इनमें जिन मरीजों को भर्ती किया जाता है उन्हें कई तरह की जांच की जरूरत होती है लेकिन यहां जांच की सुविधा उपलब्ध न होने से मरीज परेशान हो रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com