ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जेपी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मरीजों के परिजनों से कर्मचारी कर रहे पैसों की मांग, अस्पताल प्रबंधन बेखबर |

भोपाल : 05/12/2023 :(नुजहत सुल्तान )  राजधानी के हर छोटे बड़े सरकारी अस्पतालों में कर्मचारियों द्वारा पैसे मांगने की परंपरा बढ़ती ही जा रही है | कर्मचारी चोरी चोरी मरीजों के परिजनों से पैसों की मांग करते थे, लेकिन जेपी अस्पताल में तो अब ये काम खुलेआम होने लगा है | जहां किसी का ऑपरेशन हुआ नहीं कर्मचारी आ जाते हैं वसूली करने जैसे पूरी मेहनत इन्होने ही की हो | जेपी अस्पताल में ओटी के अंदर बैठे कर्मचारियों ने पैसे वसूली का जैसे  धंधा बना लिया हो | इस पूरे खेल को अस्पताल प्रबंधन नज़र अंदाज़ कर रहे हैं | इस संबंध में कई लोगों ने शिकायत की है, कर्मचारी अवैध वसूली करते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं | कुछ लोगों ने बताया कि अस्पताल का निचला स्टाफ लोगों से ऑपरेशन के बाद 500- 500 रु. की मांग करता है | परिजनों के मना करने पर कहते हैं चाय नाश्ते के लिए ही कुछ दे दो परिजनों को मजबूरन इन्हें 100 200 रु. देना ही पड़ते हैं इसके बाद दूसरे कर्मचारी भी बारी बारी से पैसे लेने आते हैं | यही हाल प्रसूता वार्ड और ड्रेसिंग रूम में भी देखने को मिला है | यहां भी कर्मचारी अवैध वसूली करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं | जबकि इस मामले में जब अस्पताल प्रबंधन से पूछा गया तो उन्होने इस बात से अंजान होने की बात बताई और कहा कि यदि जांच में कर्मचारियों द्वारा पैसे मांगने की बात सही साबित हुई तो कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com