ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, कांग्रेस ने अपनी हार का कारण ईवीएम को ठहराया |

भोपाल : 06/12/2023 :( नुजहत सुल्तान )  विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ही भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है | इस बार भाजपा मप्र की सभी 29 सीटें जीतने की उम्मीद लगा रही है | इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं | वह छिंदवाड़ा जाकर 29 कमल के फूलों की माला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले में पहनाएंगे | भाजपा के पास अभी छिंदवाड़ा को छोड़कर 28 सीटें हैं | विस में भी छिंदवाड़ा की सातों सीटें भाजपा हारी है | कमलनाथ ने पीसीसी में 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े प्रत्याशियों की बैठक बुलाई | इसमें दिग्विजय सहित कई प्रत्याशियों ने कहा कि हमारी हार का कारण ईवीएम है | हम 25 से 26 हज़ार वोटों से जीतने वाले थे, लेकिन उतने ही वोटों से आज हमारी हार हुई है | कमलनाथ ने कहा कि ईवीएम को लेकर मुझे भी शिकायत मिली है, लेकिन यह राष्ट्रीय विषय है | जापान और अमेरिका जैसे देश जहां ईवीएम की टेक्नोलॉंजी विकसित हुई है, वे भी इसका उपयोग नहीं करते | बैलेट पेपर से ही चुनाव करा रहे हैं | वहीं शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक बयान में कहा कि ‘मैं सीएम पद का दावेदार न तो पहले कभी था और न आज हूं’  मैंने हमेशा भाजपा की सेवा एक कार्यकर्ता के रूप में की है | पार्टी जो भी काम देगी उसे समर्पित भाव के साथ पूरी ताकत, ईमानदारी और प्रामाणिकता से करूंगा | इधर कमलनाथ ने कहा कि एग्जिट पोल तो सिर्फ माहौल बनाने के लिए था, जिसे परिणाम पता होगा उसने एग्जिट पोल बनवाया होगा | वह एआईसीसी की दो महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली रवाना हुए 3 दिन बाद प्रदेश का दौरा करेंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com