ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
इज़्तिमा में सुरक्षा के लिए एंट्री पॉइंट पर पहली बार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, चार ब्लॉकों में बने 60 पार्किंग स्थल |

भोपाल : 06/12/2023 : 8 दिसंबर से राजधानी के ईंटखेड़ी में होने वाले चार दिन के इज़्तेमा की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं | देश-विदेश की जमातों के करीब 10 लाख लोगों के इज़्तिमा स्थल पर पहुँचने की उम्मीद है | यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पहली बार यहां एंट्री गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं | इसके साथ ही चारों ब्लॉकों में 60 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, ताकि लोगों को गाड़ियां खड़ी करने के लिए परेशान न होना पड़े | यहां पर साफ सफाई, पानी और अन्य सभी तरह की व्यवस्थाएं नगर निगम के जिम्मे है | स्वास्थ्य विभाग अस्थाई 8 बेड का अस्पताल बनाएगा 24 घंटे एक डॉक्टर और पैरामेडिकल उपस्थित रहेगा एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी | पीडब्ल्यूडी सभी रस्तों के सुधार का काम कर रहा है | बिजली कंपनी बिना बाधा के बिजली सप्लाई की सुविधा उपलब्ध कराएगी | ट्रांसपोर्ट करोंद तक आने वाली बसों को इज़्तिमा स्थल तक बढ़ाएगा, भोपाल रेलवे स्टेशन से अलग से बसें और अन्य वाहन यहां आने वाले लोगों के लिए चलाए जाएंगे | विदेशों से आने वाले लोगों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी के फार्म भरवाए जाएंगे | उसकी एक कॉपी पुलिस कमिश्नर ऑफिस में जमा की जाएगी | 1000 से अधिक पुलिसकर्मी यहां ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, ट्रैफिक व्यवस्था 800 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी संभालेंगे | इज़्तेमा में उलेमाओं की तक़रीरें होंगी, बाहर से आने वाले जमातियों के लिए रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकिट काउंटर बनाए जाएंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com