ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मप्र में मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा तलाशना बड़ी कसौटी |

भोपाल : 07/12/2023 : विधानसभा चुनाव के बाद जीती हुई भाजपा के सामने अब एक बड़ी कसौटी मुख्यमंत्री बनाने को लेकर खड़ी है, भाजपा ने संकेत दिए हैं कि मप्र में वह मुख्यमंत्री पद के लिए मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ नए चेहरों पर भी गौर करेगी | मप्र में सीएम पद की रेस में शामिल तोमर, प्रह्लाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राकेश सिंह के साथ राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की संभावनाएं बढ़ गई हैं | एक दो दिन में पर्यवेक्षक मप्र आ सकते हैं मप्र अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि वह सीएम पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं | हालांकि बुधवार देर शाम वे फिर दिल्ली के लिए निकले | दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, खाद्द राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल सहित सांसद राकेश सिंह, रीति पाठक और राव उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को सांसदी से इस्तीफा दे दिया है | तोमर, पटेल और रेणुका मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा देंगे इससे साफ जाहिर है कि मोदी कैबिनेट का जल्द विस्तार संभव है | भाजपा के बड़े नेता जीत के बाद जहां दिल्ली दौड़ लगा रहे हैं, वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचे | सीएम पद के लिए चल रही बहस के दौरान शिवराज ने कहा कि ‘मेरे लिए लोग जनता नहीं हैं, हमारे बीच भैया और मामा का रिश्ता है | इस पद से बड़ा मेरे लिए और कोई पद नहीं है | सिंहासन भी इसके सामने बेकार है | शिवराज ने संकल्प भी दिलाया कि इस बार 2024 के चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को मप्र की 29 सीटें जीतकर दी जाएंगी |   

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com