ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस ने गलत तरीके से लगाए बैरिकेड, ट्रैफिक व्यवस्था डेढ़ घंटे तक रही अस्त-व्यस्त |

भोपाल : 07/12/2023 :( नुजहत सुल्तान)  जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बुधवार दोपहर भोपाल में जमकर प्रदर्शन हुआ | करणी सेना के कार्यकर्ता ज्योति टॉकीज पर बैठ गए, और हत्यारों के एनकाउंटर की मांग पर चक्काजाम कर दिया | भोपाल पुलिस ने ज्योति टॉकीज की ओर आने वाली सड़क पर बैरीकेडिंग कर दी, इससे व्यवस्था और बिगड़ गई और बोर्ड ऑफिस, लिंक रोड नंबर - 1 गोविंदपुरा टर्निंग, रचना नगर, सुभाष नगर, मैदा मिल, पर्यावास भवन रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया | हालात ऐसे थे कि अन्ना नगर चौराहा  से एमपी नगर ज़ोन -1 की 3 किमी की दूरी तय करने में 1:35 मिनट का समय लगा | अस्त-व्यस्त व्यवस्था से बसें, एंबुलेंस, और अन्य वाहन सभी इस भयंकर ट्रैफिक जाम में फंस रहे | ज्योति टॉकीज चौराहा पर पुलिस ने एक तरफ से वाहनों को निकालना शुरू किया तो करणी सेना के पदाधिकारियों और पुलिस में तीखी नोकझोंक हुई | प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर के बजाय राज्यपाल को ज्ञापन देने की मांग रख दी, पुलिस ने उनके 5 प्रतिनिधियों को राजभवन भेजा और ज्ञापन दिलवाया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com