ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपस में भिड़ंत भाजपा कार्यकर्ता पर तलवार से वार करने वाले कांग्रेसियों पर केस दर्ज |

भोपाल : 07/12/2023 : चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही लगातार भाजपा और कांग्रेसियों में विवाद सामने आ रहे हैं, अभी तक तीन बड़ी वारदातें हो चुकी हैं, शाहजहांनाबाद के बाद कोहेफिज़ा और साईं बोर्ड के पास भी भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पाद मचाया | भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद विधायकों के समर्थकों ने रंगदारी और उत्पाद मचाना शुरू कर दिया है | मंगलवार रात बदमाशों ने हबीबगंज के साईं बोर्ड के पास भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अरेरा मंडल के महामंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर पर तलवार से हमला कर दिया जिससे उनकी हथेली कट गई | पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | हमलावर फारुख राइन उर्फ मिन्नी, शाहरुख, असलम, समीर उर्फ बिल्लू और बिलाल भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ़ मसूद के समर्थक बताए जा रहे हैं | इनमें दो आरोपी के नाम थाने में पहले से दर्ज हैं | मंगलवार रात को एक ओर वारदात कोहेफिज़ा में हुई जिसमें भाजपा कार्यकर्ता चिंटू शुक्ला पर बदमाशों ने हमला किया, इस मामले के आरोपी भोपाल उत्तर से विधायक आतिफ अकील के समर्थक बताए गए हैं | इन सभी घटनाओं के विरोध में भोपाल उत्तर से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन किया | उन्होने कोहेफिज़ा की घटना पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की है, उन्होने देर रात तक पुराने शहर की दुकानें खुलने पर भी आपत्ति जताई | विधायक आरिफ मसूद का कहना है कि व्यक्तिगत विवादों को राजनीतिक रंग दिया गया है, झगड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए | वहीं आतिफ अकिल ने कहा कि भाजपा वाले हार का बदला ले रहे हैं, मेरे लिए विधायकी नई बात नहीं विधायक बनने के बाद सामर्थकों द्वारा विवाद की बात गलत है |     

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com