ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पाँच लाख रु. ब्याज सहित चुकाने के बाद भी सूदखोर बना रहे थे पैसों के लिए दबाव उकसाए मुंशी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में चार लोगों का नाम लिखा |

भोपाल : 07/12/2023 :( नुजहत सुल्तान)  शाहपुरा इलाक़े में मां चंद्रिका सोसायटी, रोहित नगर फेस-1 में रहने वाले 61 वर्षीय सुरेश धूकसे जिला पुलिस लाइन में कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के रूप में पदस्थ थे | वह अभियोजन शाखा में कोर्ट मुंशी का काम देख रहे थे | बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उन्होने बेटे को बोला कि मैं ऊपर वाले कमरे में सोने जा रहा हूं | दोपहर तक जब वह नीचे नहीं आए तो करीब 2:30 बजे परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो कमरे में सुरेश फंदे पर लटके हुए थे | पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की जांच की तो एक सुसाइड नोट पाया जिसमें लिखा था मैंने कुछ लोगों से लगभग पांच लाख रु. ब्याज पर लिए थे, जिसका वह काफी पैसा दे चुके हैं लेकिन सूदखोर उनसे ओर पैसों के लिए दबाव बना रहे हैं,  इसलिए वह आत्महत्या कर रहे हैं | उन्होने नोट में चार लोगों के नाम भी लिखे घटना के समय परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे | पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com