ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बोरवेल में गिरी पांच साल की मासूम ने 9 घंटे मौत से किया संघर्ष, इलाज के लिए जा रही माही ने रास्ते में तोड़ा दम |

ब्यावरा : 07/12/2023 : पीपल्या - रसोड़ा में रहने वाले इंदर सिंह रविवार को पचोर के पास पटारिया धाकड़ गांव से बेटी हेमलता भिलाला के घर से नातिन 5 वर्षीय माही पुत्री रवि भिलाला को अपने साथ गांव ले आए थे | मंगलवार को माही नाना नानी के साथ खेत पर जा रही थी, उसके हाथ में अमरूद थे, नाना ने उसका हाथ पकड़ने का उसकी नानी से कहा तो नानी उसका हाथ पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो उसे लगा वह उसके अमरूद छीन रही हैं वह तेज़ी में भागी और माही नाना के छोटे भाई के खेत के खुले बोरवेल में जा गिरी 300 फीट गहरे बोरवेल में वह 18 फीट की गहराई में फंस गई | हादसे के समय इंदर सिंह पीछे थे | लेकिन नानी रुक्माबाई साथ चल रही थीं | सूचना मिलने के बाद बच्ची को बचाने की मशक्कत शुरू कर दी गई थी उसे ऑक्सीज़न सप्लाई किया गया बच्ची की देख रेख के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया | रात 8 बजे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम की मदद से  4 पॉकलेन और 4 जेसीबी की मदद से बोरवेल से 25 फीट दूरी पर खुदाई की गई रात 2:35 बजे सुरंग बनाकर बच्ची को बाहर निकाला गया तो वह बेहोश थी | उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए भोपाल ले जाया जा रहा था | 9 घंटे तक मौत से लड़ने वाली बच्ची ने रास्ते में दम तोड़ दिया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com