ब्रेकिंग न्यूज़ ग्वालियर : कांग्रेस के प्रचार रथ को रोककर बैनर फाड़े, चालक से अभद्रता की गई |                बैतूल : पिकअप से 76 हज़ार रु. के पंखे और मिक्सर जब्त, मतदाताओं को बांटे जाने की आशंका                मंदसौर : कॉम्प्लेक्स में लगी आग बस के ऊपर सीढ़ी लगाकर लोगों को बचाया |                रांची : प्रेमी के साथ पत्नी को देख किया विरोध तो पत्नी ने हथौड़ी से कर दी हत्या |                नई दिल्ली : सोरेन और केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई आज |                  
इज़्तिमा में ट्रैफिक पॉइंट के प्रभारी सहित 10 हज़ार वॉलंटियर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए होंगे तैनात |

भोपाल : 08/12/2023 :( नुजहत सुल्तान ) 8 दिसंबर से शुरू होने वाले इज़्तिमा की शुरुआत मौलाना जमशेद साहब सुबह की नमाज़ के बाद अपने बयान के साथ करेंगे | वहीं इज़्तिमा आयोजन के 77 बरस में पहली बार समूहिक निकाह आयोजन के पहले दिन होंगे, इस बार करीब 350 से अधिक निकाह रजिस्ट्रेशन हुए हैं | इज़्तिमा की सभी तैयारियों को पूरा करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार का ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है | 10 दिसंबर की रात 9 बजे से शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा | इज़्तिमा में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस अधिकारियों के अलावा सभी ट्रैफिक पॉइंट के प्रभारी और इज़्तिमा कमेटी के सदस्यों के साथ 10 हज़ार वॉलंटियर तैनात रहेंगे | 11 दिसंबर को पुराने शहर से इज़्तिमा स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर भारी संख्या में जनसमुदाय एवं वाहनों के होने से यातायात दबाव रहेगा | पुलिस ने आम लोगों से यहां आने जाने के लिए अन्य वैकल्पिक रास्तों के उपयोग की सलाह दी है | इज़्तिमा में बाहर से आने वाले लोगों के लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं कर दी गई हैं | इज़्तिमा के लिए आने वाले लोगों के लिए टोल फ्री रहेगा | इसके लिए इज़्तिमा कमेटी द्वारा जारी पास को वाहन मालिक को अपनी गाड़ी पर लगाना होगा | इतना ही नहीं करोंद तक जाने वाले लोक परिवहन की बसों को ईंटखेड़ी कार्यक्रम स्थल तक बढ़ाया गया है | इसके साथ ही अतिरिक्त बसें भी चलाई जा रही हैं | विदिशा से आने वाले वाहन लांबाखेड़ा बायपास चौराहा होकर इज़्तिमा पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे | यहां पार्किंग की भी उचित व्यवस्था कर दी गई है | दुनियाभर से आने वाली जमातों के लिए खान-पान की दुकानें उचित दामों पर उपलब्ध रहेंगी | इज़्तिमागाह पर रात के समय वुजुखानों में ईशा की नमाज के बाद से सुबह फजिर तक लोगों को चाय मुफ्त दी जाएगी | यहां करीब 10 लाख लोगों के पहुँचने की संभावना है | सोमवार सुबह 6 बजे दुआ की नमाज़ के बाद आयोजन समाप्त होगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com