ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कार डीलिंग के काम में पार्टनर बनाने का झांसा देकर जीजा को लगाई साढ़े पांच लाख रु. की चपत |

भोपाल : 08/12/2023 : बाग दिलकुशा में रहने वाले 37 वर्षीय मोहम्मद इसरार निजी काम करते हैं | उनकी पत्नी के मामा के लड़के कोहेफिज़ा में रहने वाले शेख वसीम और शेख अलीम कार डीलिंग का व्यवसाय करते हैं | अक्टूबर 2021 में शेख वसीम ने उन्हें व्यवसाय में पार्टनर बनाने के लिए तैयार किया | प्रॉफ़िट में दोनों में आधा-आधा हिस्सा रखने का सौदा हुआ | इस पर शेख वसीम ने दो अलग-अलग कारों की डील करने इसरार से तीन लाख और ढाई लाख रुपए ले लिए | इसके बाद इसरार से संबंध खत्म कर लिए, पैसे मांगने पर टालमटोल करते रहे | इस बीच शेख अलीम ने कार बेच दी, लेकिन इसरार को कोई मुनाफा नहीं दिया और न ही मूल रकम वापस की उल्टा उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे | इसके बाद इसरार ने पुलिस से दोनों की शिकायत कर दीं, अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है | पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com