ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
15 दिसंबर तक 25 लाख वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जानी थी, 3 लाख में भी नहीं लगी अब तक |

भोपाल : 08/12/2023 : प्रदेश में परिवहन विभाग ने 2019 से पहले के करीब 25 लाख वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन परिवहन विभाग अपना लक्ष्य पूरा करने में बुरी तरह पिछड़ता जा रहा है | भोपाल जिले के ही सिर्फ डेढ़ लाख पुराने वाहनों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए चिन्हित किया गया था | इसके लिए 15 दिसंबर तक का समय तय हुआ था | इसके बाद जिन पुराने वाहनों पर ये नंबर प्लेट नहीं लगी होगी उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की योजना बनाई गई है | लेकिन परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण अब तक सिर्फ 3 लाख वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई गई है | भोपाल शहर में तो यह आंकड़ा हजारों में ही है, परिवहन विभाग ने नियमों को देखते हुए नंबर प्लेट लगाने का काम संबंधित कंपनियों के शोरूम को सौंप दिया है | साथ ही कहा है कि 15 दिसंबर तक अधिक से अधिक वाहनों में नंबर प्लेट लग जाना चाहिए वरना उड़नदस्ते और ट्रैफिक पुलिस बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई करेगा | लेकिन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर परिवहन विभाग ने कोई जागरूकता अभियान नहीं चलाया इस कारण जनता को इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है | इस काम के लिए मुनाफाखोरी भी शुरू हो गई है, दो पहिया वाहन में ये प्लेट 400 और चार पहिया वाहन में 800 रु. में लगाई जाती है वहीं एजेंट 2000 रु. तक जनता से वसूल रहे हैं | शोरूम पर भी इस काम के लिए अधिक राशि वसूली जा रही है | नंबर प्लेट के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किए जा रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com