ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
संत हिरदाराम नगर स्टेशन के एप्रोच रोड से अवैध कब्जे हटवाने में अफसर असफल ट्रैफिक जाम के कारण स्टेशन तक यात्रियों का पहुंचना हो रहा दूभर |

भोपाल : संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन के एप्रोच रोड पर कब्जे, वाहनों की पार्किंग के कारण यात्रियों की परेशानियां दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही हैं | एप्रोच रोड पर घुसते ही यात्रियों को अस्थाई दुकानदारों और अघोषित ऑटो स्टैंड के चलते ट्रैफिक जाम का शिकार होना पड़ता है | ऐसे में कभी- कभी तो स्टेशन पहुंचने में देरी हो जाती है जिससे यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है | इसी तरह की परेशानियां कई सालों से सामने आ रही हैं, लेकिन न तो रेलवे प्रबंधन ध्यान दे रहा है, और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि | जबकि देखा जाए तो इन समस्याओं का समाधान हो सकता है, यहां स्टेशन रोड से लगा हुआ एक एप्रोच रोड और बना हुआ है, जिस पर आम आवाजाही न के बराबर रहती है | रेलवे प्रशासन यदि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगर-निगम प्रशासन के साथ मिलकर एप्रोच रोड पर यात्रियों को हो रही समस्याओं के समाधान की दिशा में प्लानिंग करे तो काफी हद तक यात्रियों को लाभ मिल सकता है | लेकिन जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे जिससे समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com