ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चुनाव हारे पुराने मंत्रियों को 10 दिन में खाली करना होंगे बंगले नए विधायकों को होंगे आवंटित |

भोपाल : 09/12/2023 : 15वीं विधानसभा के विघटित होने और 16वीं का गठन होने की अधिसूचना के बाद पूर्व विधायकों को बंगले खाली करने के नोटिस देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है | भाजपा – कांग्रेस के ऐसे 96 विधायक हैं, जो चुनाव हार चुके हैं | वहीं, 34 विधायक ऐसे हैं जिनके दोनों दलों में टिकट कटे थे | अब उन्हें 10 दिन के अंदर-अंदर बंगले खाली करना होंगे | ताकि चुनाव जीते हुए विधायकों को अध्यक्षीय पूल के ये बंगले आवंटित किए जा सके | इधर गृह विभाग ने शासन स्तर पर बी-टाइप 14 और सी टाइप 8 बंगले खाली कराए जाने की सूची तैयार की है, इसका फैसला नई सरकार के गठन के बाद होगा | जीतू पटवारी, हर्ष यादव, तरुण भनोत, लक्षमण सिंह, संजय शुक्ला, आलोक चतुर्वेदी सहित 24 विधायकों को बंगले छोड़ना होंगे | जो विधायक चुनाव जीतकर आए हैं, और 16वीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं, उनके बंगले यथावत रहेंगे | इनमें बाला बच्चन, ओमकार सिंह मरकाम, रमेश मेंदोला, सचिन बिरला, संजय उइके, आदि शामिल हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com