ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भाजपा कार्यकर्ता पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी फारुख पर एनएसए के आदेश जारी |

भोपाल : 09/12/2023 : हबीबगंज के साईं बाबा नगर के रहने वाले देवेंद्र सिंह ठाकुर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अरेरा मंडल के महामंत्री हैं | उन पर मंगलवार रात साईं बाबा के पास कुछ बदमाशों ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया था जिससे उनकी हथेली कट गई थी | हबीबगंज पुलिस ने हमलावर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था | इनमें फारुख राइन, शाहरुख, असलम, समीर उर्फ बिल्लू और बिलाल हैं | इस वारदात का मुख्य आरोपी फारुख राइन पर हबीबगंज थाने में पहले से 14 अपराध दर्ज हैं | गुंडे - बदमाशों की लिस्ट में उसका नाम शामिल है | 29 साल के फारुख पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत एनएसए लगाया गया है | इसके साथ ही उसे जेल भेजने के निर्देश भी जारी किए गए हैं | इसके साथ ही फारुख द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए मकान सहित अन्य निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी | गुरुवार को देवेंद्र से मिलने पहुंचे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात की थी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com