ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चुनाव से पहले जहां बिजली बिल हुए माफ वहीं बिजली दरों में अब 3% से 5% की बढ़ोतरी होने की संभावना |

भोपाल : 09/12/2023 : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले जो रेवड़ियां जनता को बांटी गई थी, अब उनका हिसाब देने का समय आ गया है | सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बिजली माफ करने का तोहफा दिया था वहीं अब चुनाव खत्म होने के बाद नए साल में प्रदेश के डेढ़ करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लग सकता है | इस नए साल की आमद पर बिजली दरों में 3 से 5% तक की बढ़ोतरी हो सकती है | यदि बिजली दरें 3% बढ़ी तो 300 यूनिट खपत के मासिक बिल में लगभग 70 रु. और 5% बढ़ने पर 113 रु. अधिक देना होंगे | इस मामले में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने विद्दुत नियामक आयोग में याचिका दायर कर दी है | इस पर आयोग में अगले हफ्ते प्रारंभिक सुनवाई होने की संभावना है | पिछले साल भी कंपनी ने बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था | लेकिन चुनावी साल होने के कारण इनमे अधिक बढ़ोतरी नहीं की गई घरेलू बिजली में प्रति यूनिट 6 पैसे का इजाफा हुआ था |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com