ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
लोकसभा से महुआ के निष्कासन के बाद गरमाई सियासत, महुआ ने कहा कैश के बदले सवाल का आरोप झूठा |

नई दिल्ली : 09/12/2023 : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा था कि तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने संसद में बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे और गिफ्ट लेकर सवाल पूछे थे | उनका कहना है कि महुआ ने हीरानंदानी को संसद की वेबसाइट के लॉगिन आईडी और पासवर्ड भी दिए थे | इस मामले में शिकायत मिलने के बाद जांच की गई तो सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देरादराई की ओर से पेश सबूतों को भी एथिक्स कमेटी ने रिपोर्ट में शामिल किया था |  इस रिपोर्ट के बाद महुआ मोइत्रा को शुक्रवार को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया | निष्कासन के प्रस्ताव को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने स्वीकार करते हुए कहा कि महुआ का आचरण गरिमा के अनुकूल नहीं था, निष्कासन के बाद सियासत गरमा गई महुआ ने कहा कि भाजपा ने वस्त्रहरण शुरू कर दिया है, अब महाभारत का रण होगा | बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार ने कहा कि महाभारत द्रौपदी के लिए हुआ था, सूर्पनखा के लिए नहीं | महुआ ने कहा मुझे संसद में बोलने का मौका ही नहीं दिया जिस आधार पर मुझे निष्कासित किया है, उस नैतिकता के नियम ही उल्लिखित नहीं हैं | महुआ निष्कासन के खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं, अपील प्राकृतिक न्याय और निष्पक्ष सुनवाई की मांग पर होगी | महुआ पक्षपात का आरोप भी लगा सकती हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com