ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
इज़्तिमा में पहुंची 20 देशों की जमातें, उलेमाओं ने तकरीरों में नेकी और ईमानदारी के रास्ते अपनाने और बुराई से बचने के लिए बंदों को किया ताक़ीद |

भोपाल : 09/12/2023 :( नुजहत सुल्तान )  घासीपुरा में आयोजित आलमी तब्लीगी इज़्तिमा की शुरुआत अल सुबह फ़ज़िर की नमाज़ के साथ हुई, इज़्तिमा का पहला दिन शुक्रवार को बंदों के लिए नमाज़े ए जुमा होने से खास हो गया | इज़्तिमा स्थल पर 20 देशों की जमातें पहुंची, करीब 5 लाख बंदों ने शिरकत की | मजहबी तकरीरों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा | इस दौरान मौलाना जमशेद साहब, मौलाना साद साहब कांधलवी, मौलाना युसुफ साहब आदि की लंबी तकरीरों के दौरान मजमे में खामोशी रही | सभी बंदे उलेमाओं को तल्लीनता से सुनते रहे, उलेमाओं ने तकरीरों में भलाई के रास्ते पर चलने और बुरे कामों से दूर रहने की सीख दी | उलेमाओं ने बंदों को बताया कि बंदा जैसी नियत करता है, हालात उसी तरह के बन जाते हैं, लोगों से भलाई करें, सबके बीच अपना अच्छा किरदार बनाए | दुनिया में सब कुछ अल्लाह की मर्ज़ी से होता है, आर्थिक तंगी और बीमारी में हौंसला नहीं खोना चाहिए | नेकी और ईमानदारी के रास्ते पर चलोगे तो सुख मिलेगा, बुराई और बेईमानी का रास्ता हमेशा दुख देगा | उन्होने कहा कि जो तुम पर जुल्म करे उसे माफ कर दो यह कड़वा घूंट है, पर यही ईमान वालों की पहचान है, माफ करने वाला इंसान बने | दीन की रस्सी को मजबूती से थामे रखे लोगों से अच्छा सुलूक करना आपको समाज में पहचान देगा | जुमे की नमाज़ में हुई दुआ ने भी इस मौके को अहम बना दिया | इज़्तिमा स्थल पर पहली बार पहले दिन हुए निकाह | दिल्ली मरकज से आए हजरत मौलाना मोहम्मद साद साहब कांधलवी ने 350 निकाह पढ़ाए और इन जोड़ों की कामयाब ज़िंदगी की दुआ कराई | सामूहिक दुआ सोमवार सुबह 9 बजे होने के बाद इस आयोजन का समापन होगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com