ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सिंधी कॉलोनी से करोंद तक अधिक अतिक्रमण के कारण मेट्रो लाइन बिछाने का निर्माण कार्य बना चुनौती |

भोपाल : 09/12/2023 : राजधानी में मेट्रो लाइन बिछाने का कार्य सुभाष नगर से एम्स के बीच तकरीबन पूरा हो चुका है, जल्द ही मेट्रो कंपनी सुभाष नगर से करोंद तक लाइन बिछाने का काम शुरू करने वाली है | मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को इस दौरान सबसे अधिक परेशानी सिंधी कॉलोनी से करोंद तक मेट्रो लाइन बिछाने में आ सकती है | मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार इस रूट पर मेट्रो सड़क के बीच में दौड़ेगी हालांकि सिंधी कॉलोनी से डीआईजी बंगले तक संकरी सड़क और हैवी ट्रैफिक होने के कारण निर्माण कार्य बड़ी चुनौती बनता जा रहा है | ऐसे में लाइन डालने के साथ बड़े पैमाने पर पुराने निर्माणों और सड़क किनारे से अतिक्रमणों को भी हटाना होगा | काजीकैंप से करोंद के बीच 95 फीसदी बाधाएं चिन्हित की गई थी | निर्माण कार्य के दौरान इन बाधाओं को हटाया जाएगा | तभी मेट्रो की राह आसान होगी | मुख्य रूप से ऐसे 300 निर्माण हैं, जिन्हें तोड़ा जाएगा | इन निर्माणों में मुख्य रूप से सड़क तक अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानें हैं, कई लोगों ने हाथ ठेला लगाने के नाम पर भी पक्के अतिक्रमण कर लिए हैं | दरअसल, करोंद से सिंधी कॉलोनी के बीच दिनभर बड़े वाहन निकलते रहते हैं, इस सड़क को भोपाल के सबसे व्यस्त मार्गों में गिना जाता है | लेकिन काजीकैंप पर अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है | थोड़ी सी बारिश के बाद सिंधी कॉलोनी से भोपाल टॉकीज तक जाम लग जाता है | ऐसे में मेट्रो लाइन के साथ यहां सड़क चौड़ीकरण का काम करना भी जरूरी हो जाएगा, क्योंकि लगभग  आठ मीटर तक की रोड मेट्रो के कारण ब्लॉक हो जाएगी | सुभाष नगर से करोंद के बीच आठ स्टेशन बनाए जाएंगे, जिसमें दो अंडरग्राउंड होंगे | सुभाष नगर के बाद पहला स्टेशन पुल बोगदा होगा, दूसरा ऐशबाग, भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 6 के पास अल्पना तिराहे के नजदीक होगा | अगला स्टेशन नादरा बस स्टैंड, सिंधी कॉलोनी, डीआईजी बंगला, कृषि उपज मंडी और करोंद चौराहा अंतिम स्टेशन होगा |    

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com