ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कोच डिस्प्ले सिस्टम व लिफ्ट के अभाव में ही निशातपुरा स्टेशन शुरू करने की तैयारी कर रहा प्रशासन |

भोपाल : 13/12/2023 : बिना सुविधाओं के निशातपुरा स्टेशन शुरू करने की तैयारी प्रशासन द्वारा की जा रही है, निशातपुरा स्टेशन के निर्माण पर करीब 4 करोड़ खर्च होने के बाद भी अभी तक डिजिटल ट्रेन व कोच इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम नहीं लग सका है | यात्रियों के फुटओवर ब्रिज (एफओबी) से आने जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई | यात्रियों के लिए यहां कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है | यहां के लोग अगर स्टेशन जाना चाहे तो पैदल या बाइक से ही जाना होगा | इसका मुख्य कारण है सड़क का संकरा होना, यहां से कार तक जाने में परेशानी आती है | कार से स्टेशन जाने वालों को भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म – 1 भारत टॉकीज ब्रिज, नादरा बस स्टैंड, छोला होकर जाना होगा | हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि, पूरी सुविधाओं के साथ ही स्टेशन की शुरुआत की जाएगी | जनरल टिकट देने का काम आउटसोर्स के माध्यम से करवाए जाने का दावा रेल अधिकारी कर रहे हैं | उनका कहना है कि यात्रियों के लिए जरूरत के हिसाब से टिकट व रिज़र्वेशन विंडो रखी जाएगी | आउटसोर्स कर्मियों को टिकट बेचने की ट्रेनिंग दे दी गई है | इसके साथ ही वहां सिंगल लाइन ट्रेन इंडीकेशन सिस्टम से उसके नंबर से लेकर प्लेटफार्म की जानकारी हो जाएगी | जबकि ट्रेनों के अराइवल से लेकर डिपार्चर की जानकारी यात्रियों को उपलब्ध करवाने ट्रेन एट ए ग्लांस डिस्प्ले भी लगाए जाएंगे |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com