ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डॉ. मोहन यादव भाजपा सरकार में पहली बार बनाए गए दो उप सीएम का भी शपथ ग्रहण आज |

भोपाल : 13/12/2023 :  बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में नई सरकार का शपथ समारोह का आयोजन होगा इसमें मप्र के नए सीएम डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे | इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा शासित राज्यों के सीएम उपस्थित रहेंगे | कार्यक्रम में राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उप सीएम की शपथ ग्रहण करेंगे | माधप्रदेश में भाजपा सरकार में पहली बार दो उप सीएम बनाए गए हैं | मंच पर एक तरफ सभी नेता होंगे, दूसरी तरफ संतों का समागम होगा | शपथ ग्रहण समारोह को लाइव दिखाने के लिए पहली बार शहर के मुख्य चौराहों और पार्किंग सहित 8 स्थानों पर एलईडी लगाई जाएगी | सुरक्षा व्यवस्था में 25 से अधिक आईपीएस और 4 हज़ार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे | नए सीएम डॉ. मोहन यादव राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, निवर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का प्रशिक्षण करने पहुंचे | मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल के चेहरे तलाशने की भी तैयारी है | बड़े नेताओं से प्रारंभिक चर्चा करने के बाद यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद दिल्ली जाएंगे | इस बार कैबिनेट में पुराने मंत्रिमंडल के चेहरों को जगह मिलना मुश्किल है | यानि जो उमाभारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रहे उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है | डिप्टी सीएम और स्पीकर की नियुक्ति के बाद हाईकमान बचे हुए बड़े नेताओं कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, गोपाल भार्गव सहित अन्य नेताओं की भूमिका जल्द स्पष्ट करेगा, इसके बाद ही मंत्रिमंडल के नाम फाइनल होंगे | संघ के नामों को प्राथमिकता में रखा जा सकता है | इसके साथ जातिगत समीकरण और महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जा सकती है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com