ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रात के समय घर में सो रहा नौ साल का बच्चा छत के टीन शेड को चीरती आई गोली लगने से हुआ घायल |

भोपाल : 13/12/2023 : गोविंदपुरा के अन्ना नगर ए-सेक्टर में रहने वाले 42 वर्षीय मुनियन भेल में प्राइवेट नौकरी करते हैं, 10 दिसंबर की रात 10:30 बजे उनके बच्चे घर में सो रहे थे | इसी दौरान छत में लगी टीन शेड में तेज़ आवाज़ आने पर सबकी नींद खुल गई और उनके नौ साल के बेटे नितिन को पीठ में अचानक दर्द हुआ | देखा तो उसकी पीठ से खून बह रहा था और पास में गोली पड़ी थी | टीन मोटी परत की होने के कारण गोली की रफ्तार कम हो गई थी | गनीमत रही कि गोली नितिन को छूकर निकल गई जिससे उसकी जान बच गई | मुनियन ने पुलिस को बताया कि उसकी मोहल्ले में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, किसी ने डराने के लिए उनके घर पर जानबूझकर गोली चलाई होगी | गोली की खोल पुलिस ने बरामद कर ली है, मंगलवार को पुलिस ने उनके घर पहुँचकर जांच शुरू कर दी अभी गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता नहीं लगा है,| पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com