ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सिविल इंजीनियर के बेटे की शादी समारोह से 10 लाख रु. के जेवर और लिफाफे का बैग उड़ा ले गए बदमाश |

भोपाल : 13/12/2023 : शादी समारोह से जेवर और दूल्हा दुल्हन को मिलने वाले लिफाफे का बैग चोरी करने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है, शादियों में मेहमान बनकर पहुँच रहा चोरी करने वाला गिरोह पलक झपकते ही चोरी की वारदात को अंजाम देकर उड़न छू हो जाता है | ऐसी ही एक वारदात रविवार की रात खजूरी सड़क इलाक़े के प्ले होटल में हुई है | यहां सिविल इंजीनियर महेश प्रेमचंदानी के बेटे का शादी समारोह चल रहा था, इस दौरान दो अंजान युवक मेहमान बनकर शामिल हुए और मौका पाकर जेवर और लिफाफे से भरा बैग लेकर फरार हो गए | बैग में 10 लाख रु. तक के जेवर और लिफाफे थे | उन्होने बताया कि रात 12:40 तक बैग रखा दिखा है, इसके बाद देखा तो बैग गायब था | आसपास तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला | होटल के बाहर लगे कैमरों में एक युवक बैग ले जाते दिखाई दिया | प्रेमचंदानी ने बताया कि बेटे की नज़र उन दो युवकों  पर पड़ी थी, वह करीब दो घंटे से कोट पहने लैंप हीटर के नीचे बैठे हुए थे, इवेंट मैनेजर ने वेटर को लैंप हीटर लाने को कहा तो उन युवकों ने वेटर को मना कर दिया | बोले कि हम लेकर आ रहे हैं, वह लैंप ऊपर लेकर पहुंचे थे, इसके बाद ही बैग गायब हुआ था | पुलिस वीडियोग्राफी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com