ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पत्नी की हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने जान देने वाले पति पर केस दर्ज |

भोपाल : 13/12/2023 :( नुजहत सुल्तान )  फिजा कॉलोनी करोंद में रहने वाले 32 वर्षीय रामस्वरुप अहिरवार सब्जी का कारोबार करता था | उसकी दस साल पहले शादी हुई थी, उसका चार साल का एक बेटा है | उसका आए दिन अपनी 30 वर्षीय पत्नी राजकुमारी से विवाद होता रहता था,  दीपावली की दोपहर भी उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था | विवाद के चलते उसने पत्नी को कमरे में बंद कर लोहे की रॉड से हमला कर दिया | उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, पत्नी पर हमलाकर रामस्वरुप घर से निकला था | इधर परिजनों ने लहूलुहान राजकुमारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी | इसके बाद गौतम नगर पुलिस को नारियलखेड़ा स्थित शारदा नगर रेलवे ट्रैक पर रामस्वरुप का शव मिला था | पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com