ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दिग्विजय सिंह ने ईवीएम की गुणवत्ता पर उठाए सवाल |

भोपाल : 13/12/2023 : हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और मिजोरम में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है | वहीं मप्र में कांग्रेस की बुरी तरह हार के बाद एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईवीएम की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि, चिप वाली किसी भी मशीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता यह मशीन हैक हो सकती है | उन्होने कहा कि किसी भी साइंटिस्ट से पूछ लें कि जिस मशीन में चिप लगी हुई है और जो सॉफ्टवेयर डला हुआ है वो मशीन सॉफ्टवेयर का आदेश मानती है न कि बटन दबाने वाले का | इसलिए जिस मशीन में चिप लगी वह सुरक्षित नहीं है, उसमें कुछ भी गड़बड़ी होने की संभावना रहती है | यही कारण है कि प्रजातंत्रीय व्यवस्था में जो देश है वहां ईवीएम में वोट करने पर वीवीपैट मशीन पर सात सेकंड के लिए जो पर्ची दिखती है, वह प्रिंट होती है या नहीं इसका भी पता नहीं है | इसके बाद से ही दिग्विजय लगातार ईवीएम पर निशाना साधे हुए हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com