ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण तो 10 मिनट में खत्म हो गया लेकिन 3 घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे लोग |

भोपाल : 4/12/20123 : शहर में बुधवार सुबह 11:30 बजे से नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया इसके लिए सड़कों पर सुबह 9 बजे से बैरिकेडिंग कर दी गई थी | लालपरेड ग्राउंड में सिर्फ समारोह में आने वाले लोगों को एंट्री थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ यहाँ आम वाहन भी आने दिए लो फ्लोर बसों की एंट्री जहां प्रतिबंधित थी, उन संकरी गलियों में भी बसें घुस गई जिससे परेशानी हुई | लोगों ने ट्रैफिक डायवर्सन पर ध्यान नहीं दिया और स्कूल बसें, रिक्शा व निजी वाहन गलत रूट पर आ गए | जिस कारण लालघाटी से लेकर जहांगीराबाद, पॉलिटेक्निक चौराहा और रोशनपुरा तक यानि लगभग आधा शहर तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसा रहा | एमपी नगर और न्यू मार्केट की तरफ लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत आई | लालघाटी चौराहा से रोशनपुरा चौराहा तक 8.5 किमी का रास्ता 15 मिनट में तय हो जाता है लेकिन ट्रैफिक जाम के चलते इसमें 3 घंटे का समय लग गया | सुबह 9 से 11 बजे तक सड़कों पर ऑफिस जाने वाले वाहनों का ट्रैफिक होता है और दोपहर 12 बजे स्कूल बसें भी जाम में फंस गई जिससे बच्चे भी काफी परेशान हुए | मोहन यादव का शपथ ग्रहण तो सिर्फ 10 मिनट में खत्म हो गया लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था 3 घंटे तक गड़बड़ा गई |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com