ब्रेकिंग न्यूज़ आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                रीवा : सूखी नहर में गिरी बाइक, हादसे में सेना के दो जवानों की मौत |                सतना : चार्जिंग पर लगे मोबाइल में हुए धमाके से 2 बच्चे जख्मी |                सीहोर : आधी रात को रुकवाया बाल विवाह बिना दुल्हन के लौटी बारात |                खंडवा : बिना इंजन के चल पड़ी मालगाड़ी, 5 डिब्बे ट्रैक से उतरे |                  
न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ में विवाद के चलते असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने नोटिस जारी कर अध्यक्ष से मांगा जवाब

भोपाल : 14/12/2023 : न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ में एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है, उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने शिकायत की है कि नियमानुसार वर्ष में एक बार आवश्यक साधारण सभा बुलाकर आय-व्यय का ब्योरा दिया जाता है, लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी अध्यक्ष ने ब्योरा नहीं दिया | निर्वाचित कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष की असहमति के बाद भी सहकोषाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई, यह संस्था में आर्थिक अनियमितता होने का संदेह उत्पन्न कर रहा है | प्रदीप गुप्ता की शिकायत पर रजिस्ट्रार ने महासंघ के अध्यक्ष संजय वलेचा को नोटिस भेजा है, अध्यक्ष से शिकायत के संबंध में साक्ष्य दस्तावेज़ों के साथ जवाब मांगा है | इस संबंध में वलेचा का कहना है कि महासंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने मांगने के बाद भी रजिस्टर, पेपर, हिसाब कुछ नहीं दिया | एक दो दिन में वह असिस्टेंट रजिस्ट्रार को जवाब पेश करेंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com