ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बाइक से जा रहे व्यक्ति की गर्दन में चाइनीज माझा फंसने से सांस नली आधी कटी ऑपरेशन कर बचाई जान

शाजापुर : 14/12/2023 : घटना सुबह करीब 10:15 बजे के समय बेरछा रोड की है जब 50 वर्षीय वेल्डर शाहेनूर उर्फ शानू खान किसी काम से बाइक पर जा रहे थे | इसी दौरान सड़क किनारे कुछ बच्चे पतंग बाजी कर रहे थे, तभी पतंग की डोर शानू खान के गले में आकर फंस गई शानू खान ने बाइक तुरंत रोक दी उसके बाद भी उनके गले की चार लेयर कट गईं और खून की धार फूट पड़ी मानो किसी बकरे को ज़िबह कर दिया हो चाइनीज माझा होने के कारण उनकी सांस नली भी आधी कट गई | उसके बाद भी शाहेनूर ने हिम्मत नहीं हारी और वह खुद ही बाइक चलाकर जिला अस्पताल पहुंचे अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत उनका ऑपरेशन कर जान बचाई अब वह खतरे से बाहर हैं | हादसे के बाद कलेक्टर ने चाइनीज माझे की बिक्री पर रोक लगा दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com