ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गुमशुदा लड़की की तलाश में गांव पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला आरक्षक का हाथ टूटा अन्य घायल

बदनावर/झाबुआ : 4/12/20123 :  झाबुआ पुलिस एक लड़की की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद उसकी तलाश करती हुई धार जिले के रायनपाड़ा गांव पहुंची थी | गांव पहुँचकर ग्रामीणों से लड़की के बारे में जब पूछताछ की गई तो यहां पुलिसकर्मियों को घेर लिया गया | ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया हमले में एक आरक्षक का हाथ टूट गया जबकि अन्य प्रधान आरक्षक व आरक्षकों को गंभीर चोट आई है | घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें काफी दूर तक घसीटा भी गया | बदनावर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पुलिसकर्मियों को बचाया | इस मामले में पुलिस ने पाँच ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है | लड़की गांव में मिल तो गई लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा | पाँच आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com