ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
निगम के फायर अमले में 700 ट्रेंड कर्मचारियों की ज़रूरत के बाद भी यहां महज 314 फायरकर्मी हैं उनमें भी कुछ अनट्रेंड होने के कारण सतपुड़ा भवन की आग बुझाते समय बेबस नज़र आए |

भोपाल : 15/12/2023 :( नुजहत सुल्तान )  24 लाख की आबादी वाले भोपाल शहर के डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार निगम की फायर शाखा का स्टाफ तहस नहस हो गया है | दरअसल 50 हज़ार की आबादी पर एक दमकल होना चाहिए, दो लाख की आबादी पर एक फायर स्टेशन की आवश्यकता होती है | इसके अलावा तीन किमी के क्षेत्र में एक फायर स्टेशन होना आवश्यक है | जबकि शहर में इन सभी नियमों को दरकिनार रखते हुए 24 लाख आबादी वाले भोपाल शहर में महज 11 ही फायर स्टेशन हैं, जिसमें से सिर्फ आठ ही काम कर रहे हैं | तीन फायर स्टेशनों में तो कभी फायर ब्रिगेड होती है तो कभी नहीं होती | इसके अलावा शहर का हर फायर स्टेशन आठ से 10 किमी का क्षेत्र कवर कर रहा है | शहर में चार फायर ऑफिसर और एक मुख्य फायर ऑफिसर होना चाहिए | जबकि केवल दो फायर ऑफिसर ही काम कर रहे हैं | 56 फायर फाइटर की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन अभी महज 35 फायर फाइटर और एक टैंकर ही है | निगम के फायर अमले को 700 ट्रेंड कर्मचारियों की आवश्यकता होती है, लेकिन यहां सिर्फ 314 ही तैनात हैं, उनमें भी 280 अनट्रेंड हैं | नियमित कर्मचारियों की संख्या सिर्फ 25 ही है, बाकी तो महीने के 29  दिन ही उपस्थित होते हैं | जिन्हें महीने के आठ हज़ार रु. मिलते हैं वह भी एक तारीख के बजाय महीने के बीच में | इनका वेतन बढ़ाने के लिए कई बार विभाग के अधिकारी लिख चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती | यही कारण है कि युवा इस फील्ड में नहीं आना चाहते युवाओं का मानना है इसमें जान का खतरा अधिक और वेतन बहुत कम है | स्टाफ की कमी के कारण कई बार तो ड्यूटी खत्म होने के बाद भी कर्मचारियों को बुला लिया जाता है | जिससे कर्मचारियों का मानसिक स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है | अनट्रेंड कर्मचारियों को अमले के साथ भेजने से वह आग बुझाने में असफल नज़र आते हैं | करीब 6 महीने पहले सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग बुझाने में फायरकर्मियों की साँसे फूल गई थी, ऐसे में बीएचईएल, एयरपोर्ट, पुलिस और आर्मी ने मोर्चा सँभाला था | तब जाकर कहीं 14 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल हुए थे |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com