ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ओल्ड पेंशन योजना लागू करने से केंद्र सरकार ने किया इनकार, 5 राज्यों में से सिर्फ एक राज्य में हुई लागू |

नई दिल्ली : 15/12/2023 : मप्र-पंजाब सहित कई राज्यों में ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कर्मचारी आंदोलन करने पर उतारू हो गए हैं, पंजाब में 8 नवंबर से हड़ताल जारी है, महाराष्ट्र में आंदोलन की चेतावनी दी है | रेलवे सहित केंद्रीय कर्मियों के संगठन जेएफआर, यूपी कलेक्ट्रेट संघ भी आंदोलन कर रहे हैं | हालांकि, केंद्र सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने से साफ मना कर दिया है | ओपीएस को लेकर 2004 के बाद नौकरी में आए लगभग 50 लाख कर्मचारी और अधिकारी आवाज़ उठा रहे हैं | पिछले पांच साल में सत्ता में आई भाजपा सरकार ने ओपीएस लागू करने का ऐलान किया है | ऐसा करने वाले राज्य राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और झारखंड थे | लेकिन अब इन राज्यों में सरकरे बदल चुकी हैं, कागजों में इन सभी राज्यों में पुरानी पेंशन लागू है | जबकि हिमाचल को छोड़कर कहीं भी पुरानी पेंशन नहीं मिल रही है | राजस्थान में कुछ को मिली कुछ को नहीं | झारखंड अंशदान वापस करने की बात रख रहा है उसके बाद ही ये स्कीम लागू की जाएगी | पंजाब ने अब तक सिर्फ नोटिफिकेशन जारी किया है | सभी राज्यों ने एनपीएस में जमा 2.5 लाख करोड़ रु. वापस मांगे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि पीएफआरडीए एक्ट में इसे वापस करने का प्रावधान नहीं हैं | उधर, आरबीआई ने अपनी एक रिपोर्ट में राज्यों को चेताया कि 50 लाख कर्मियों का एनपीएस में जमा 2.5 लाख करोड़ मांगकर ओपीएस देने की योजना वित्तीय अनुशासन नहीं है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com